चकिया। प्राथमिक विद्यालय दिरेहूं में 5वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह में बच्चों ने अपनी यादों को संजोने के लिए चित्र बनाए। विदाई के दौरान बच्चों के साथ-साथ अध्यापक भी भावुक हो गए।
बच्चों ने विद्यालय की दीवार पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित चित्र लगाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार जैसल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आइए हम एक-दूसरे को न भूलने और मुश्किलों का अकेले सामना न करने का वादा करें। भविष्य में जब भी किसी को मदद की जरूरत हो, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि याद रखना कि यह विदाई हमारे मदद की जरूरत हो, हम उसके साथ खड़े रहें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद, अजीत पाल, संध्या अग्रहरि, प्रियंका सिंह, विनीत यादव, अमरावती देवी, अजीत कुमार पटेल आदि थे।