फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Colorful start to the East Zone Yoga Championship

Chandauli News: ईस्ट जोन योग चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज

Sat, 18 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Colorful start to the East Zone Yoga Championship
चकिया में फीता काटकर योगा चैंपियनशिप का उद्घाटन करते मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु। संवाद
चकिया। क्षेत्र के विभूति नगर स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई की चार दिवसीय ईस्ट जोन योग चैंपियनशिप की रंगारंग शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (आयुष) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान आयुष मंत्री ने कहा कि योग करेगा भारत तो निरोग रहेगा भारत। उन्होंने कहा कि योग और आसन दोनों अलग-अलग विधाएं हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी तपस्या के दौरान योग को अपनाया था। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन और मस्तिष्क को भी मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि योग की प्राचीन भारतीय विधा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य किया गया है। प्रति वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने योगासनों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। इसके पहले मंत्री के साथ चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, प्रभात जायसवाल और सुषमा जायसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर सिद्धार्थ जायसवाल, विश्व बंधु परशुराम सिंह, संदीप गुप्ता, शिवरतन गुप्ता, रिंकू सोनकर, निखिल सिंह, सुशील पांडेय, राजू माली धर्मेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इनसेट-
राज्यमंत्री का किया स्वागत
चकिया। विभूति नगर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुहम्मदाबाद बड़ी नहर पुल के पास क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान आशीष पाठक, सारांश केसरी, निखिल सिंह, राममूरत कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, रामदुलारे गोंड, बादल सोनकर, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed