फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Compensation unacceptable; traders to launch agitation.

Chandauli News: मुआवजा मंजूर नहीं, व्यापारी करेंगे आंदोलन

Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Compensation unacceptable; traders to launch agitation.
दुलहीपुर में बैठक करते महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्य। स्रोत:- जागरूक पाठक
दुलहीपुर। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए प्रस्तावित मुआवजे को लेकर दुकानदारों और भवन स्वामियों में असंतोष है। बृहस्पतिवार को दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा और किसान न्याय मोर्चा की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने मुआवजा राशि को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। कहा कि इससे प्रभावित परिवारों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। यदि उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन ने भवनों के मुआवजे के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं। आरसीसी भवनों के लिए 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर, आरबीसी भवनों के लिए 18 हजार, गाटर-पटिया-कड़ी निर्माण के लिए 14 हजार रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। इसी तरह टिनशेड और एस्बेस्टस निर्माण के लिए 12 हजार और कच्चे छप्पर व खपरैल के लिए 10 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर तय है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि दुल्हीपुर-महाबलपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए 13,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा सूची जारी कर दी गई है। यही नहीं, कई दुकानदारों और भू-स्वामियों के नाम अब तक मुआवजा सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। बैठक में तय हुआ कि शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के समक्ष मामला रखा जाएगा। यदि प्रभावित दुकानदारों और भवन स्वामियों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महेंद्र यादव, रतन कुमार श्रीवास्तव, इंद्रजीत शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, चितरंजन सोनकर, महेंद्र शर्मा, एडवोकेट नसीम, गोपाल शर्मा, महाबलपुर की प्रधान अर्चना सोनकर परवेज, कुंदन सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed