फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP workers will take the national flag to every household.

Chandauli News: घर-घर राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will take the national flag to every household.
पीडीडीयू नगर के चंदासी ​स्थित एक होटल में भाजपा की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह। स्रो
पीडीडीयू नगर। भाजपा की दीन दयाल नगर मंडल की बैठक बुधवार को चंदासी स्थित एक होटल में हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक अभियान चलाकर कार्यकर्ता घर-घर राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे, ताकि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना और अधिक सशक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed