{"_id":"6a74eee71951f0f52e0ab228","slug":"only-1155-adolescent-girls-vaccinated-in-four-months-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152606-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार महीने में सिर्फ 1155 किशोरियों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार महीने में सिर्फ 1155 किशोरियों को लगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बरहनी ब्लॉक में एचपीवी टीकाकरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। स्वास्थ्य विभाग ने 15 वर्ष तक की 2396 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है लेकिन चार महीने केवल 1155 किशोरियों को टीका लगा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए स्कूलों-कॉलेजों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद टीकाकरण अभियान की गति धीमी है। विभाग का कहना है कि भ्रांतियों के कारण लोग अपनी बेटियों को टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र नहीं ला रहे हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। वहीं, निजी अस्पतालों में यह टीका करीब चार हजार रुपये में में लगता है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाह या भ्रम पर ध्यान न देने की अपील की है। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।