{"_id":"6a508bebde20b8949603bc43","slug":"construction-from-padav-to-pdu-nagar-was-completed-a-year-ago-in-chandauli-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक एक साल पहले पूरा हुआ निर्माण, अब शुरू हुआ एलईडी लाइटों का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक एक साल पहले पूरा हुआ निर्माण, अब शुरू हुआ एलईडी लाइटों का कनेक्शन
Fri, 10 Jul 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:37 AM IST
सार
सिक्स लेन बनने के बाद वाहनों की रफ्तार पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। हालांकि, शाम ढलते ही पूरी सड़क अंधेरे में डूब जाती है। ऐसे में अब एलईडी लाइटों का कनेक्शन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में पड़ाव से गोधना तक लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन और फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन का निर्माण करीब एक वर्ष पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक सड़क पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सिक्स लेन बनने के बाद वाहनों की रफ्तार पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। हालांकि, शाम ढलते ही पूरी सड़क अंधेरे में डूब जाती है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत अंधेरे में पशुओं और अन्य वाहनों से टकराने के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन
एलईडी पोल लगे, लेकिन एक साल तक नहीं मिला कनेक्शन
सड़क के किनारे त्रिशूल डिजाइन के एलईडी पोल पहले ही लगाए जा चुके हैं, लेकिन करीब एक वर्ष तक उनका विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया। अब संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा बिजली कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया गया है, जिससे लोगों में जल्द रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है।
तीन से चार महीने में रोशन होगी सड़क
कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है। पोलों में बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं और अगले तीन से चार महीनों के भीतर पूरी सड़क पर प्रकाश व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगने की उम्मीद है।