{"_id":"69ced23d0baa689fd70b3a01","slug":"consumer-outrage-over-uninformed-gas-booking-and-deliveryconsumer-outrage-over-uninformed-gas-booking-and-delivery-chandauli-news-c-189-1-svns1011-146504-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिना जानकारी गैस बुकिंग और डिलीवरी से उपभोक्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिना जानकारी गैस बुकिंग और डिलीवरी से उपभोक्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर।
क्षेत्र में रसोई गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी जानकारी के बिना ही उनके नाम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर डिलीवरी दिखा दी जा रही है। इससे न केवल उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसमें अधिकतर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस गड़बड़ी के कारण उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना ओटीपी के डिलीवरी दिखाया जाना गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
केस-1
धरांव निवासी शहीदून ने बताया कि उनका गैस कनेक्शन हरिहर भारत गैस एजेंसी, धानापुर में है। उनका उपभोक्ता संख्या 75371533 है। उन्होंने अंतिम बार 13 जनवरी को सिलेंडर लिया था। इसके बाद उन्होंने कोई बुकिंग नहीं कराई। लेकिन, जब वह बृहस्पतिवार को गैस बुकिंग कराने पहुंचे, तो पता चला कि 21 मार्च को उनके नाम से बुकिंग कर डिलीवरी भी दिखा दी गई है। शिकायत करने पर एजेंसी कर्मियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय दुर्व्यवहार किया।
केस-2
धरांव निवासी तरीकुन निशा के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया है। उनका उपभोक्ता संख्या 89512583 है और उनका कनेक्शन भी हरिहर भारत गैस एजेंसी में है। बुकिंग कराने पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम पर पहले ही सिलेंडर की डिलीवरी दिखाई जा चुकी है। एजेंसी से शिकायत करने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि बुकिंग उन्होंने ही कराई होगी।
कोट
वर्तमान में गैस बुकिंग कई माध्यमों से की जा रही है और डिलीवरी ओटीपी के जरिए होती है। ऐसे में इस तरह की शिकायतों की जांच कराई जा रही है कि आखिर यह गड़बड़ी कैसे हो रही है। — सामर्थ्य गुप्ता, एरिया सेल्स मैनेजर
Trending Videos