फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for impartial investigation into theft of Shri Ram temple offering

Chandauli News: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 08 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for impartial investigation into theft of Shri Ram temple offering
चंदौली में चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। जिला और शहर कांग्रेस ने मंगलवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद को लेकर जिला मुख्यालय पर चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च और बुद्धि शुद्धि पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पदयात्रा में शामिल नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मंदिर से चढ़ावा चोरी के मुद्दे की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने दावा किया कि चढ़ावे से जुड़े मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामले में लीपापोती कर रही है और दोषियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बृजेश गुप्ता, विजय त्रिपाठी, रामानंद यादव , रजनीकांत पांडेय, डॉ. रामाधार जोसेफ, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल, मुनीर खान, गंगा प्रसाद, शशि नाथ उपाध्याय, राम मूरत गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा आदि रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed