सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Despite protests from farmers, the land acquisition process was completed.

Chandauli News: किसानों के विरोध के बावजूद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई पूरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Despite protests from farmers, the land acquisition process was completed.
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में सोमवार को किसानों के विरोध के बावजूद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की बाउंड्रीवॉल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ भारी पुलिस फोर्स और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
Trending Videos


गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम की बाउंड्रीवॉल बनाई गई है। कुछ दिन पूर्व बाउंड्रीवॉल के बाद छह मीटर जमीन हिंदुस्तान पेट्रोलियम की राजस्व टीम ने निकालकर सीमांकन कर दिया था। किसान इसका विरोध कर रहे थे। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाउंड्रीवॉल से सटकर है विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा ने किसानों को समझाकर सीमांकन करने के बाद पत्थर गड़वा दिया। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि धारा 24 के तहत वे भी अपनी जमीन की पक्की पैमाइश करा लें। यदि यह जमीन उनकी निकलती है तो उन्हें दिला दी जाएगी। सीमांकन के दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, लेखपाल वीरेंद्र यादव, एसओ घनश्याम शुक्ला, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव, आलू मिल चौकी प्रभारी अनिल यादव, किसान भानू प्रकाश सिंह, अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed