सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees took a dip in the Ganga and prayed for salvation.

Chandauli News: श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Ganga and prayed for salvation.
विज्ञापन
नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर बलुआ घाट पर गंगा में डुबकी लगाई और दर्शन-पूजन कर मोक्ष की कामना की। गंगा में स्नान का सिलसिला तीन बजे भोर से ही शुरू हो गया था। दोपहर तीन बजे तक गंगास्नान का तक दाैर चलता रहा। स्नान के चलते बाजारों में काफी चहल-पहल रही। फलों के दुकान पर लोगों की काफी भीड़ रही। फल-फूल-माला की खूब बिक्री हुई। घाट पर वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए थे। मां महरौड़ी देवी कावंर, खखरा माता मंदिर मटियरा, राज राजेश्वर मंदिर रामपुर, मं बंग्ला भगवती मंदिर ताररांव चकिया तथा बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। नवरात्र पर पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन, रामायण और पाठ का आयोजन होता रहा। भूपौली, महुअरकलां, सैफपुर, निधौरा आदि गंगा तटों पर भी स्नानार्थियों की काफी भीड़ रही।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed