सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dead body found hanging in same house for third time in two years in chandauli

UP News: एक ही मकान में लटका मिला तीसरा शव, दो साल पहले भाई-बहन ने फंदे से लटककर मौत को लगाया था गले

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक ही मकान में दो साल में तीसरी बार शव लटका मिला। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुटी। 

dead body found hanging in same house for third time in two years in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल स्कूल के समीप बृहस्पतिवार को एक मकान में भवन स्वामी राजेश गुप्ता (50) का शव प्रथम तल पर पंखे के सहारे लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लगभग दो वर्ष पहले उनके छोटे भाई और बहन ने इसी घर के एक कमरे में एक साथ फंदा लगाकर जान दे दी थी। दो साल में एक ही घर में हुई तीन की मौत लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

Trending Videos


रिश्तेदार नारायनपुर निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर स्थित जायसवाल स्कूल रोड पर राजेश गुप्ता (50) अपने मकान में रहते थे। दो साल पहले उनके छोटे भाई कमलेश गुप्ता (45), बहन अंजू गुप्ता (48) ने इसी घर में दूसरे तल पर कमरे में फंदा लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश गुप्ता का पत्नी से कई साल पहले तलाक हो गया था। वह अपने बच्चों को लेकर मायके रहती है। दो दिन पहले राजेश नारायपुर आया था। बुधवार की शाम उसे किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद राजेश वहां से पड़ाव पर पहुंचा। इसके बाद घर चला आया। 

बताया कि बृहस्पतिवार को राजेश की मौत सूचना मिली। सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कई पहलुओं पर इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed