{"_id":"69c6479f27409759b008169c","slug":"allegations-of-substandard-road-construction-in-chandauli-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिना धूल हटाए ही तारकोल डालकर आधी रात को बना रहे थे सड़क, विरोध के बाद रूका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिना धूल हटाए ही तारकोल डालकर आधी रात को बना रहे थे सड़क, विरोध के बाद रूका काम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
चंदौली जिले में मानक के विपरीत सड़क बनाये जाने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि बिना धूल हटाए ही तारकोल डालकर सड़क बनाई जा रही थी।
मानक के विपरीत सड़क बनाए जाने पर रोक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जिले में नगर स्थित गल्लामंडी में बनाई जा रही पिच रोड मानक के विपरीत बनाये जाने का आरोप क्षेत्र के लोगों ने लगाया है। क्षेत्र के लोगों ने निर्माण कार्य रूकवा दिया था। जानकारी के बाद बुधवार की दोपहर पीडब्ल्यूडी के एई के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी ईओ ने निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने सड़क निर्माण का कार्य नगर पालिका निर्माण विभाग के जेई की निगरानी में किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वास्त किया कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप ही करवाया जाएगा।
Trending Videos
नगर पालिका की ओर से नगर के गल्लामंडी में स्व. पारसनाथ तिवारी के मकान से गल्लामंडी तिराहा जीटी रोड तक लगभग 23 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। मंगलवार की रात कार्य के दौरान क्षेत्र के लोगों ने मानक के विपरीत कार्य होने का आरोप लगाते हुए हो हल्ला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रहने वाले राजीव जायसवाल, रवि जायसवाल, रोहित जायसवाल, संदीप जायसवाल, अमित गुप्ता, गौरव जायसवाल आदि ने आरोप लगाया कि सड़क पर बिना मिट्टी हटाये और तारकोल डाले ही पिच रोड बनाई जा रही है। इसके बाद प्रभारी ईओ ने पीडब्ल्यूडी के एई के साथ निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।
इसे भी पढ़ें; UP: दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत, आजमगढ़ का चालक भी जिंदा जला, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम
इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने के कहा। वहीं नगर पालिका के निर्माण विभाग के जेई की निगरानी में सड़क निर्माण कराये जाने का भी निर्देश दिया।
इस संबंध में नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि जेई की निगरानी में कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है। सड़क निर्माण का कार्य मानक के अनुसार ही होगा, इसके निर्देश दिये गये है।