सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dharav B team defeated Dariyapur by 2-0.

Chandauli News: धराव बी की टीम ने दरियापुर को 2-0 से हरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dharav B team defeated Dariyapur by 2-0.
शहरनामा की फोटो------टांडाकला खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मयंक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में धराव बी की टीम ने दरियापुर को 2-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
Trending Videos

खेल की शुरुआत से ही धराव बी की टीम आक्रामक नजर आई। मैच के पहले हाफ में धराव के खिलाड़ी अबुल ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में भी दरियापुर की टीम वापसी के लिए संघर्ष करती दिखी, लेकिन धराव के आशिष ने दूसरा गोल दागकर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 80 मिनट (40-40 मिनट के दो हाफ) के निर्धारित समय तक दरियापुर की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक निषाद ने किया। रेफरी विनोद राम और कमेंटेटर टी वर्धन थे। इस दौरान अमित कुमार, सोनू, संतोष सिंह, अनिल यादव, निखिल सिंह और खालिद अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed