सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two bikes collided while performing stunts, leaving three female students seriously injured.

Chandauli News: स्टंट करने में दो बाइक भिड़ीं, तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided while performing stunts, leaving three female students seriously injured.
विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज के पास हुआ हादसा, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा। क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को तेज रफ्तार और स्टंट करते समय हादसा हो गया। दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद पैदल नेशनल इंटर कॉलेज जा रहीं छात्राओं से दोनों बाइक टकरा गईं। हादसे में घायल छात्राओं को पुलिस ने एम्बुलेंस से छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed