{"_id":"69825ccc064bd095a00e6062","slug":"rail-neer-supply-has-been-stalled-for-six-days-at-32-stations-of-the-pdu-division-chandauli-news-c-189-1-svns1012-143462-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडीडीयू मंडल के 32 स्टेशनों पर छह दिनों से ठप है रेल नीर की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडीडीयू मंडल के 32 स्टेशनों पर छह दिनों से ठप है रेल नीर की आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 32 रेलवे स्टेशनों पर छह दिनों से रेल नीर ब्रांड के बोतल बंद पानी की आपूर्ति ठप है। दानापुर स्थित रेल नीर के प्लांट में उत्पादन बंद है। यहां से रेल मंडल में रोजाना करीब 50 हजार बोतल पानी की खपत होती है।
पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन 12 हजार बोतल रेल नीर बिकता है। 27 जनवरी से रेल नीर पानी की आपूर्ति बंद होने से यात्रियों को 14 की जगह 20 रुपये की बोतल खरीदनी पड़ रही है। वहीं, पटना रूट के 40 स्टेशनों और ट्रेनों में भी दूसरे ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है।
आईआरसीटीसी की ओर से कई जगह पर रेल नीर ब्रांड के पानी के प्लांट लगाए गए हैं, जहां से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, आरा, पटना, बक्सर, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, भभुआ रोड सहित विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में पानी की आपूर्ति होती है। पंं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोज 30 हजार यात्री आते-जाते हैं। रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें तीन लाख से ज्यादा यात्री होते हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोज एक हजार कंटेनर रेल नीर की खपत होती है। एक कंटेनर में एक लीटर की रेल नीर की 12 बोतलें होती हैं। इस तरह यहां औसतन 12 हजार बोतल रेल नीर की खपत रोजाना होती है। गर्मी में 24 हजार बोतल से ज्यादा की डिमांड हो जाती है। गया स्टेशन पर भी करीब इतना ही पानी बिकता है। इसी तरह गया रूट पर रफीगंज, अनुग्रह नरायन रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड सहित अन्य स्टेशनों सहित 32 स्टेशनों पर रोज करीब 50 हजार लीटर रेल नीर की खपत होती है। पहले रेल नीर 15 रुपये प्रति लीटर बिकता लेकिन 23 सितंबर को जीएसटी की दर घटने से इसके दाम प्रति लीटर 14 रुपये कर दिए गए थे। 27 जनवरी को आईआरसीटीसी ने पत्र जारी कर कहा था कि 6 फरवरी तक दानापुर प्लांट से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। ऐसे में स्टेशनों और ट्रेनों में दूसरे ब्रांड का पानी 20 रुपये लीटर बेचा जा रहा है।
--
इनसेट-
पटना से खुलने वाली ट्रेनों में बिकती हैं 12 से 18 हजार बोतल
हावड़ा-दिल्ली रूट पर पटना, दानापुर, पटना साहिब और पीडीडीयू मंडल के गया स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों में रेल नीर की आपूर्ति होती है। अब इन ट्रेनों में भी दूसरे ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है। प्रत्येक ट्रेन के पेंट्रीकार में 12 से 18 हजार बोतल पानी चढ़ाया जाता है।
इनसेट-
स्टेशनों पर 14 ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति
रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर बेचने की अनिवार्यता है। रेल नीर की कमी होने या गर्मी के मौसम में मांग बढ़ने पर रेल प्रशासन समय-समय पर भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित 14 अन्य ब्रांडों का पानी बेचने की अनुमति देता है। इसमें बिसलेरी, एक्वाफिनो, डाब, ऑक्सीमोर एक्वा, रोकोको, हेल्थ प्लस, गैलन्स, निंबस, ऑक्सी ब्लू, सन रिच, एल्विस, इओनिटा आदि ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति है।
इनसेट-
दूसरे ब्रांड के नाम पर 6 रुपये ज्यादा वसूल रहे विक्रेता
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में रेल नीर के अलावा रेल प्रशासन से अप्रूव्ड दूसरे ब्रांड के पानी को भी 14 रुपये प्रति लीटर बेचना है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर सिर्फ रेल नीर के पोस्टर चस्पा हैं। रेल नीर उपलब्ध नहीं होने पर दुकानदार अन्य ब्रांड का पानी 20 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं। इस तरह विक्रेता प्रति बोतल 6 रुपये ज्यादा वसूल रहे हैं।
कोट-
दानापुर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति बंद है। हालांकि स्टेशनों पर रेलवे से अप्रूव्ड दूसरे ब्रांडों का पानी उपलब्ध है। इसका रेट भी रेल नीर के बराबर ही है। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
- विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल
Trending Videos