फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drizzle increases humidity; mercury drops 8 degrees in 7 days.

Chandauli News: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, 7 दिन में 8 डिग्री गिरा पारा

Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increases humidity; mercury drops 8 degrees in 7 days.
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच आसमान में ​घिरे बादल।-संवाद।
आषाढ़ का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी जिले में झमाझम बारिश का इंतजार है। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मौसम में उतार-चढ़ाव और हवा थम जाने से उमस बढ़ गई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच लोग अच्छी बारिश की आस लगाए थे।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

तीन से नौ जुलाई के बीच अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने से उमस कम नहीं हुई।
घरों में कूलर और पंखे के सामने भी लोग पसीना पोछते नजर आए। बारिश में देरी का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। खेतों में धान की नर्सरी तैयार है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से रोपाई शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed