{"_id":"6a6bae3b66fd845b610878fe","slug":"exploiting-passengers-need-for-deluxe-toilets-10-charged-even-for-free-urinals-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152267-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डीलक्स शौचालय में यात्रियों की मजबूरी पर वसूली, निशुल्क यूरिनल के भी वसूल रहे 10 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डीलक्स शौचालय में यात्रियों की मजबूरी पर वसूली, निशुल्क यूरिनल के भी वसूल रहे 10 रुपये
विज्ञापन
डिलक्स शौचालय में लगा रेटबोर्ड7 संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। वर्ल्ड क्लास स्टेशन के दावे वाले पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित सार्वजनिक यूरिनल सड़क चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। अब यात्रियों के लिए डीलक्स शौचालय का ही सहारा है। यहां यूरिनल की सुविधा निशुल्क होने के बावजूद प्रति यात्री 10 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिनके पास पैसे नहीं होते, उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है। अमर उजाला के स्टिंग में वहां के कर्मचारी ने कहा कि पैसे नहीं लेंगे तो क्या सब फ्री कर दें।
पीडीडीयू जंक्शन को करोड़ों रुपये खर्च कर विश्वस्तरीय बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों को यूनिरल और शौचालय तक के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 25 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही वाले इस जंक्शन के बाहर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया का सार्वजनिक यूरिनल ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म संख्या दो पर स्थित पे-एंड-यूज शौचालय लंबे समय से बंद हैं।
वहीं, डीलक्स शौचालय में अवैध वसूली हो रही है। यहां यूरिनल के 10 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि रेट बोर्ड पर इसका जिक्र नहीं है। सर्कुलेटिंग एरिया में कहीं यूनिरल न होने पर यात्री डीलक्स शौचालय ही जाते हैं। यहां यात्रियों की मजबूरी पर कमाई की जा रही है। संवाददाता जब यात्री बनकर यूरिनल में जाने लगे तो काउंटर पर बैठे स्टाप ने रोक दिया और कहा कि 10 रुपये देकर जाइए। जब उन्होंने कहा कि यूरिनल तो निशुल्क है तो उसने कहा कि नहीं, उसके भी पैसे लगेंगे।
विज्ञापन
कोट--
-डीलक्स शौचालय में बना यूरिनल लोगों के लिए एकदम नि:शुल्क है। अगर इसके चार्ज लिए जा रहे हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल

कोट