फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flour mills inspected; 12 flour samples collected.

Chandauli News: फ्लोर मिलों की हुई जांच, आटे के 12 नमूने लिए

Fri, 07 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Flour mills inspected; 12 flour samples collected.
पीडीडीयू नगर। आटा में मिलावट की शिकायतों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने फ्लोर मिलों की जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित पांच फ्लोर मिलों की जांच की और आटे के 12 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फ्लोर मिल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आटे में चॉक मिलाने का दावा किया गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए शासन ने सभी जिलों में फ्लोर मिलों की जांच कराने और आटे के नमूने लेने के निर्देश दिए थे। टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिलों में उत्पादन प्रक्रिया, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान एक फ्लोर मिल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा वहां के कर्मचारियों के पास मेडिकल प्रमाण पत्र भी नहीं थे। इस पर अधिकारियों ने मिल संचालक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि आटा के पांच नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कहा कि सभी फ्लोर मिलों की जांच की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed