सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MP demands that the DM withdraw the FIR registered against SP workers.

Chandauli News: पूर्व सांसद ने डीएम से की सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Former MP demands that the DM withdraw the FIR registered against SP workers.
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने पिछले दिनों धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए वापस लेने की मांग की। रामकिशुन यादव ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने डीएम से हर घर जल योजना में अनियमितता, गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होना, गड़ई नदी और ड्रेनों की खोदाई में लापरवाही, किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने सहित कई समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ठेकेदारों ने कार्य अधूरा छोड़ दिया है, इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रामकिशुन यादव ने नरवन क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, अमड़ा 220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण में तेजी, गड़ई नदी और 31 ड्रेनों की खोदाई में गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और नदी और ड्रेन की खोदाई कार्यों की निगरानी कराई जाएगी। इस दौरान सपा नेताओं ने किसानों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में उचित मुआवजा, नया सर्किल रेट लागू करने और साहूपुरी में बंद पड़े कारखाने में रोजगार के लिए नए उद्योग स्थापित करने की मांग भी रखी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात कर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article