सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The SMVT Bengaluru-Danapur Special ran 22 hours late.

Chandauli News: एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रही 22 घंटे देर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
The SMVT Bengaluru-Danapur Special ran 22 hours late.
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री हो रहे हैं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
सचिच-15
पीडीडीयू नगर। एसएमवीटी बंगलूरू से दानापुर जा रही दानापुर स्पेशल फेयर सोमवार को 22 घंटे देर रही। ट्रेन को रविवार की रात 9 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन ट्रेन सोमवार की शाम 7 बजे पहुंची। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ा। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी 4 से 5 घंटे देर रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार की शाम 4 बजे तक अप की ओर जाने वाली राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे, दानापुर -एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर 1 घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 4 घंटे, शेखपुरा -आनंद विहार स्पेशल फेयर ढाई घंटे देर रही। वहीं, धनबाद चंडीगढ़ स्पेशल फेयर 13 घंटे, हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, उधना-हसनपुर रोड स्पेशल फेयर 5 घंटे, मालदा टाउन- आनंद विहार एक घंटे, कानपुर- कोलकाता स्पेशल फेयर साढ़े चार घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर चार घंटे, संतरागाछी-आनंद विहार स्पेशल साढ़े छह घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली-पटना स्पेशल फेयर साढ़े 9 घंटे, योग नगरी ऋषिकेष-हावड़ा दून एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, आनंद विहार-दानापुर स्पेशल फेयर 3 घंटे देर रही। वहीं जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे, कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, मुंबई-सहरसा स्पेशल 7 घंटे देर रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed