{"_id":"69bdb2856768d5b37a0707f1","slug":"fruits-become-more-expensive-during-navratri-kiwi-prices-rise-by-rs-160-per-kg-in-15-days-chandauli-news-c-189-1-svns1013-145830-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नवरात्र में फल महंगे, 15 दिन में किवी के दाम 160 रुपये किलो बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नवरात्र में फल महंगे, 15 दिन में किवी के दाम 160 रुपये किलो बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ फलों के कीमतों में खासा उछाल आया है। 15 दिन पहले 240 किलो की दर से बिकने वाली कीवी इस समय बाजार में 400 रुपये की दर से बिक रही है। वहीं केला 20 रुपये प्रति दर्जन, सेब 40 रुपये प्रति किलो, अनार 30 रुपये किलो, संतरा 40 प्रति किलो महंगा हो गया है।
नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को फलों के दाम में खासी तेजी दिखाई दी। सभी फलों के दाम में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। बाजार में 15 दिन पहले केला 40 रुपये दर्जन था जबकि नवरात्र में 60 रुपये दर्जन बिक रहा है। इसी तरह सेब 160 रुपये से बढ़कर 200 रुपये किलो, अनार 150 रुपये से बढ़कर 180 रुपये किलो, कीवी 240 रुपये किलो से बढ़कर 400 रुपये किलो की दर से बिक रही है।
वहीं संतरा 60 किलो की जगह 100 रुपये और अंगूर 120 की जगह 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। फलों के दाम में बढ़ोतरी होने से लोग एक किलो के बजाय आधा किलो ही फल खरीद रहे है।
कई लोग ऐसे भी हैं जो फलों का दाम बढ़ने के कारण उसे खरीद भी नहीं पा रहे हैं। कीमत पूछ कर घर चले जा रहे हैं।
Trending Videos