सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather news Storm and rain in Chandauli caused humidity at night sunlight during the day

UP Weather: चंदौली में आंधी-बारिश से रात में नमी, दिन में तीखी धूप से तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी

अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: चंदाैली में माैसम के बदलाव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जगह-जगह पानी लग जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानियां हो रही हैं। बारिश के बाद तीखी धूप से शरीर झुलस जा रहे हैं।

Weather news Storm and rain in Chandauli caused humidity at night sunlight during the day
बारिश के बाद सकलडीहा मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
loader
Trending Videos

विस्तार
Follow Us

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण जिले में चार दिन के अंदर तीन बार आंधी और बारिश हुई। इससे तापमान में भी तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार के बाद बुधवार की रात 11 बजे के करीब मौसम फिर बदल गया। 

Trending Videos


करीब एक घंटे तक चली आंधी और बारिश के बाद रात में तापमान में भी गिरावट आई। गुरुवार की सुबह भी ठंडी हवा चलती रही। हालांकि धूप निकल जाने से दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव भी बढ़ता गया। दिन में तीखी धूप के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि बुधवार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते रविवार की दोपहर ओर सोमवार की शाम के बाद बुधवार की रात 11 बजे के करीब जिले में एक बार फिर आंधी के साथ बारिश हुई। 

चंदाैली में आफत की बारिश

करीब एक घंटे तक हवा के साथ बारिश होने से अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस दौरान ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। रात में आंधी आने के साथ ही पूरी रात और बृहस्पतिवार की दोपहर तक बिजली आती-जाती रही।

आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को उठाना पड़ा, जिनके घरों में वैवाहिक आयोजन थे। आंधी के कारण खाने-पीने की वस्तुओं में धूल भर गई, इससे खाना बर्बाद हो गया। गर्मी के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा शादियां होती हैं, क्योकि खेत-खलिहान खाली रहते हैं। गांवों में हवा की गति ज्यादा होने से कई स्थानों पर टेंट उड़ गए। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 

गुरुवार की सुबह चल रही हवा 10 बजे के आसपास रुक गई। धूप तेज होने के कारण अधिकतम तापमान 37 से चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10 मई तक जिले में लू चलने के आसार नहीं हैं, हालांकि तापमान में क्रमिक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed