सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Instructions given not to forcibly give products to farmers

Chandauli News: किसानों को जबरन उत्पाद नहीं देने का दिया निर्देश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Instructions given not to forcibly give products to farmers
विज्ञापन
चकिया। खाद वितरण में किसानों को हो रही परेशानी की सूचना पर अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी पूजा त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित कृभको (कृषक सेवा भारती केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएपी, यूरिया सहित विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की।
Trending Videos

उन्होंने केंद्र संचालकों को निर्देश दिया कि किसानों को माइक्रोराजा, एनपीके लिक्विड, सल्फर, जिंक अथवा अन्य जैविक उत्पाद उर्वरकों के साथ लेने के लिए बाध्य न किया जाए। किसानों को उनकी आवश्यकता और शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही उर्वरकों का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें संतोषजनक ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed