सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PDA public awareness program in Nasopur tomorrow

Chandauli News: नसोपुर में पीडीए जन जागरण कार्यक्रम कल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
PDA public awareness program in Nasopur tomorrow
विज्ञापन
इलिया। समाजवादी पार्टी की ओर से छह जून को शाम चार बजे से शहाबगंज विकासखंड के ग्राम सभा सुल्तानपुर के नसोपुर गांव में पीडीए जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गांव-गांव पहुंचकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करेंगे। आयोजकों में शामिल सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक एड. जितेंद्र कुमार, डॉ. रामअधार जोसेफ, टोनी खरवार और मुसाफिर चौहान समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। संयोजक मंडल में व्यापारी नेता अशोक केशरी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायक संतोष यादव और मंजू बधुबाला के बीच मुकाबला होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed