फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Intermittent rain continued throughout the day; the weather turned pleasant.

Chandauli News: दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Wed, 08 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain continued throughout the day; the weather turned pleasant.
इलिया में हो रही बारिश। संवाद
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश पूरे दिन जारी रही। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में भी तेज बारिश के कारण लोगों को जरूरी काम के लिए भीगते हुए घरों से निकलना पड़ा, जबकि बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम रहने से दुकानदार मायूस बैठे रहे। दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

यह सोमवार के 34 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग छाता और रेनकोट का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे के करीब बारिश होने से छोटे स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। बड़ी क्लास के बच्चे तो बारिश का आनंद लेकर भीगते हुए घर पहुंचे। इलिया कस्बा के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल रही। ग्राहक नहीं पहुंचने से कपड़ा, किराना, फल-सब्जी और अन्य दुकानों पर कारोबार प्रभावित रहा। दुकानदारों का कहना था कि लगातार बारिश के कारण लोग घरों से कम निकले, इससे बिक्री पर असर पड़ा। हालांकि किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया। उनका कहना है कि धान की रोपाई व खेतों में नमी बनाए रखने के लिए यह बारिश काफी उपयोगी साबित होगी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में मेघ गर्जन, बारिश व करीब 40 किमी रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed