सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Irrigation officials do not live in the newly constructed houses, causing problems for farmers.

Chandauli News: नवनिर्मित आवास में नहीं रहते सिंचाई अधिकारी, किसान परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Irrigation officials do not live in the newly constructed houses, causing problems for farmers.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले की पांचों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चकिया तहसील सभागार परिसर में इसका आयोजन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 67 प्रार्थना पत्रों में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने करोड़ों के लागत से नवनिर्मित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवास में नहीं रहने का मुद्दा उठाया। कहा कि अधिकारी नहीं मिलते, तो किसान अपनी समस्या किससे कहें। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले शहाबगंज ब्लॉक के गोविंदीपुर गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने बगैर सूचना के विद्युत विभाग की ओर से गांव की बिजली काट देने से पिछले तीन दिनों से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश रहने की बात भी कही। किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर ग्रामीणों ने मांग किया कि बकाया बिजली माफ किया जाए और गांव में बिजली आपूर्ति चालू की जाए। चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर 12 फरवरी को पूरे गांव के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे। पांचों तहसीलों में 270 मामले आए। इनमें से 17 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Trending Videos


चकिया। चंद्रप्रभा प्रखंड सिंचाई विभाग चतुर्थ उपखंड कार्यालय का स्थानांतरण नौगढ़ में किए जाने की मांग किसान नेता वीरेंद्र पाल ने की। किसान देशराज सिंह जोखन मिठाई आदि लोगों ने सिंचाई विभाग के इंजीनियर का आवास चकिया में होने के बावजूद नहीं रहने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च कर कार्यालय व आवास का निर्माण किया गया, लेकिन कोई अधिकारी यहां नहीं मिलता। जिससे सिंचाई के संबंध आने वाली परेशानियों को अवगत कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने पत्रों को संज्ञान में लेते हुए समय से निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, तहसीलदार देवेंद्र सिंह यादव, विद्युत अधिशासी अभियंता आशीष कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विकास सिन्हा आदि थे।

नियामताबाद। पं दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मात्र एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह आदि थे।
नौगढ़। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीएम राजेश कुमार ने की। 30 प्रार्थना पत्र आए। इनमें एक भी निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान एसडीएम विकास मित्तल, तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार प्रभुनारायण, सीओ नामेन्द्र कुमार रावत आदि थे।
चंदौली। सदर तहसील में भी आयोजन किया गया। कुल 27 मामले आए। इनमें से मात्र 7 का निस्तारण किया जा सकता।
सकलडीहा। सकलडीहा तहसील में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा के नेतृत्व में सुनवाई हुई। 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें सात समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed