सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor Worth 70 Lakhs rupees Hidden in Onion Sacks One Arrested While Transporting Consignment to Bihar

प्याज की बोरी में 70 लाख की शराब: तस्करी की फिल्मी स्टाइल पड़ गई भारी, एक गिरफ्तार; बिहार ले जा रहा था माल

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: पुलिस ने 407 पेटी में 3654.36 लीटर अंग्रेजी शराब, 175 बोरी प्याज बरामद कर लिया। चालक को पकड़ कर थाने ले आई। एएसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपये है।

Liquor Worth 70 Lakhs rupees Hidden in Onion Sacks One Arrested While Transporting Consignment to Bihar
शराब की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: सैयदराजा में शनिवार को ट्रक पर प्याज की बोरी में छिपाकर ले जा रहे 70 लाख रुपये मूल्य के शराब बरामद हुए। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। शराब मध्य प्रदेश से बिहार के दरभंगा ले जाया जा रहा था। जिले में एक माह में चौथी बार शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। इसमें सैयदराजा में तीसरी बार शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है।

Trending Videos


पुलिस लाइन में रविवार को शराब बरामदगी का खुलासा करते हुए एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा की टीम शनिवार की शाम वाहनों की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एनएम -19 पर जेठमलपुर तिराहा के पास उत्तरी लेन पर प्याज लदे ट्रक को रोका गया। जब इसके चालक हरिओम धाकड़ निवासी कोटा थाना केातवाली देहात शिवपुरी मध्य प्रदेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रक में प्याज लदा है जो नासिक से बिहार के दरभंगा ले जाया जा रहा है। शक होने पर ट्रक की जांच की गई तो प्याज की बोरियों के बीच में छिपाकर 407 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 

एक माह के भीतर चौथी बार पकड़ी गई शराब की खेप
बिहार में शराब तस्करी का खेल बंद नहीं हुआ है। यही कारण है कि एक माह के भीतर चौथी बार शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। बडी बात है कि इसमें तीन बार सैयदराजा में शराब की खेप बरामद हुई है। शराब तस्कर कभी प्याज की बोरी तो कहीं कागज के गत्ते तो कभी वाल पु्ट्टी की बोरी में छिपाकर शराब ले जाने की कोशिश की। हालांकि तस्कर पुलिस की नजर से नहीं बच सके। 

2 मार्च को अलीनगर पुलिस ने एक ट्रक में आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब राज्य से बिहार राज्य ले जाई जा रही 1028 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 01.68 करोड़ रुपये थी। इसी तरह 09 मार्च को सैयदराजा पुलिस ने ट्रक में कागज की गट्ठर के नीचे छिपाकर दादरी नोएडा से बिहार राज्य ले जाई जा रही 849 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। बरामद शराब की कीमत 01.40 करोड़ रुपये थी। 

वहीं सैयदराजा और स्वाट पुलिस ने 14 मार्च को एक ट्रक में पुट्टी की बोरी के पीछे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाई जा रही 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 01.20 करोड़ रुपये रही। शनिवार को 70 लाख रुपये की शराब बरामद हुई। इस तरह एक माह के भीतर 4.98 करोड़ रुपये मूल्य की शराब बरामद हो चुकी है।

शराब बरामदगी के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को मिल चुका है इनाम
जिले में लगातार शराब बरामदगी पर जिले की स्वाट और सर्विलांस टीम को 50 हजार रुपये का नगद इनाम मिल चुका है। 17 मार्च को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया और पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देश पर एसपी आदित्य लांग्हे ने अंग्रेजी शराब की तस्करी के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के लिए 50 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed