सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   LLB student drowns in Ganga river, two friends survive

Chandauli News: गंगा में डूबने से एलएलबी के छात्र की माैत, दो दोस्तों की बची जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
LLB student drowns in Ganga river, two friends survive
विज्ञापन
मुगलसराय क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित गंगा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान एलएलबी छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसके दो दोस्त बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
Trending Videos

उसकी पहचान बिहार के सिवान जिले के अटका गांव निवासी सौरभ तिवारी (22) के रूप में हुई है। वह लखनऊ में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। पिता विकास तिवारी ने बताया कि इकलौते बेटे सौरभ अपने दोस्त अमन यादव (दिल्ली) और प्रशांत सिंह (देवरिया) के साथ वाराणसी घूमने गया था। तीनों दोस्त नाव के जरिये दशाश्वमेध क्षेत्र के सामने कटेसर रेती घाट पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान सौरभ गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों दोस्त भी डूबने लगे, लेकिन दोनों किसी तरह बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला। मुगलसराय इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि साैरभा के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सौरभ मेधावी था और परिवार की बड़ी उम्मीदें उससे जुड़ी थीं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed