सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   LPG cylinder Crisis in chandauli Gas cylinder not getting booked even after ringing 40 times

LPG Crisis: एक मिस कॉल पर होती थी गैस की बुकिंग, अब 40 बार करना पड़ रहा कॉल; केवाईसी में सर्वर बन रहा रोड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में घरेलू गैस सिलिंडर संकट के बीच गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। गैस की बुकिंग पहले एक मिस कॉल पर होती थी, लेकिन अब 40 कॉल करना पड़ रहा है। 

LPG cylinder Crisis in chandauli Gas cylinder not getting booked even after ringing 40 times
गैस के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस संकट के बीच गैस आपूर्ति कंपनियों का सर्वर जाम हो गया है। इससे गैस बुक करने में परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि मिस कॉल पर जहां रसोई गैस बुक हो जा रही थी। वहीं अब 40 बार कॉल करने के बाद ही गैस बुक हो पा रही है। वहीं दूसरी तरफ केवाईसी कराने में लोगों को परेशानी हो रही है।

Trending Videos


ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कॉमर्शियल की आपूर्ति बंद होने के कारण होटल, ढाबा और मिठाई दुकानदारों का दबाव भी घरेलू सिलेंडर की तरफ बढ़ गया है। सिलिंडर आपूर्ति कंपनियों ने रसोई गैस बुकिंग की तिथि 25 दिन बाद कर दी है। वहीं बिना ओटीपी के सिलिंडर आपूर्ति नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल 

जिले में भारत गैस, इंडियन ऑयल और एचपी की कुल 40 गैस एजेंसियां हैं। यहां से लगभग चार लाख उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति होती है। उधर, युद्ध का असर तेल और गैस आपूर्ति पर पड़ रहा है। एलपीजी आपूर्ति कर्ता कंपनियों ने 25 दिन बाद ही सिलिंडर बुकिग की घोषणा कर दी है। इससे लोग गैस बुक कराने के लिए एजेंसियों पर उमड़ पड़े। अचानक दबाव बढ़ने से सर्वर फेल हो गया है। ऐसे में लोग गैस बुक कराने के लिए परेशान हैं।

क्या बोले लोग

  • पहले इंडेन एजेंसी पर कंपनी के मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर मिस काल होते ही गैस बुक हो जा रही थी लेकिन पिछले पांच दिनों से कॉल हो ही नहीं रहा है। जब एजेंसी पर पहुंचा तो बताया गया कि लगातार काल करते रहिए। 40 से 45 बार काल करने पर भी बुक नहीं हो रहा है। -रंजीत यादव, रोजा कॉलोनी
  • पांच घंटे का प्रयास किया तब जाकर सिलिंडर बुक हुआ लेकिन अब तक कब डिलेवरी होगी पता नहीं। एजेंसी पर पहुंचने पर बताया गया कि 48 घंटे के भीतर ओटीपी आएगी। इसके बाद बताया जाएगा कि कब सिलिंडर मिलेगा। -अभिषेक पासवान, तारनपुर
  • पहले बताया गया कि केवाईसी कराने पर गैस बुक होगी। सर्वर डाउन होने के कारण काफी प्रयास के बाद केवाईसी हुआ लेकिन अब एप पर बुकिंग का आप्शन ही नहीं आ रहा है। विभाग के लोगों ने बताया कि कुछ परिवर्तन किया गया है। -रंजीत भारती, यूरोपियन कालोनी
  • घर में सिलिंडर समाप्त हो गया है। लगातार बुकिंग का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बार बार बताए मोबाइल नंबर पर काल किया। चार घंटे के प्रयास के बाद बुकिंग हुआ है लेकिन अभी सिलिंडर कब मिलेगा इसका डेट नहीं मिला है। -मुकेश यादव

सैयदराजा में भी गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़

सैयदराजा कस्बा में भी पुलिस ने छापा मार कर गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड किया है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक जनरल स्टोर की दुकान से गैस रिफिलिंग से जुड़े कई कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की गई। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग गैस चूल्हा मरम्मत की आड़ में अवैध रूप से एलपीजी गैस की रिफिलिंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गैस रिफिलिंग से संबंधित कार्ड मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि अवैध रिफिलिंग का नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed