सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mrityunjay increased pride by securing the 726th rank in UPSC

Chandauli News: मृत्युंजय ने यूपीएससी में 726वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mrityunjay increased pride by securing the 726th rank in UPSC
विज्ञापन
चकिया। नगर निवासी मेधावी छात्र मृत्युंजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 726वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी है। मृत्युंजय गुप्ता बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक और वार्ड नंबर 11 शास्त्री नगर के निवासी शैलेश गुप्ता के पुत्र हैं। भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने शुक्रवार को मृत्युंजय के आवास पर पहुंचकर सम्मान किया और कहा कि मृत्युंजय की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
Trending Videos

शैलेश गुप्ता वर्तमान में मुजफ्फरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में अध्यापक हैं। उनके पिता स्वर्गीय गिरजा गुप्ता भी शिक्षक थे। शिक्षा और संस्कारों से समृद्ध इस परिवार की तीसरी पीढ़ी ने अब प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाकर नई मिसाल कायम की है। मृत्युंजय बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। कड़ी मेहनत के बल पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया । मृत्युंजय की सफलता पर उनकी माता रेखा गुप्ता पिता शिक्षक शैलेश गुप्ता ने प्रसन्नता जताई है। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, बादल सोनकर, उमाशंकर गुप्ता, शिक्षक राजेश पटेल, बृजेश मौर्या, प्रदीप गुप्ता, रुद्र प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed