सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run between Dhanbad and Chandigarh

Chandauli News: धनबाद और चंडीगढ़ के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Dhanbad and Chandigarh
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली के बाद काम पर वापस लौटने वालों को यात्रा में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड के तहत धनबाद से चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी।
Trending Videos

यह ट्रेन 10 से 29 मार्च के बीच चलेगी। इससे पंजाब की यात्रा आसान होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 03311 धनबाद चंडीगढ़ होली स्पेशल 10 से 27 मार्च तक धनबाद से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार की रात 11:50 बजे खुलेगी और और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, गया होते हुए भोर में पीडीडीयू जंंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर वाराणसी होते हुए तीसरे दिन भोर में 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़ धनबाद होली स्पेशल 12 से 29 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को चंडीगढ़ से सुबह 06 बजे खुलेगी और आधी रात के बाद 1:55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह नौ बजे धनबाद पहुंचेगी। इससे यात्रियों को आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed