{"_id":"6ad5293695cbdc2be70ad088","slug":"mumbai-mail-is-eight-hours-late-and-duronto-express-is-seven-hours-late-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156467-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मुंबई मेल आठ और दुरंतो एक्सप्रेस सात घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मुंबई मेल आठ और दुरंतो एक्सप्रेस सात घंटे लेट
विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन नियमित और स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा मुंबई मेल आठ घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से आईं।
रविवार शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली मुंबई-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, हावड़ा-दिल्ली स्पेशल फेयर एसी चार घंटे और भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल फेयर एक घंटे की देरी से चल रही थी। हैदराबाद-दानापुर स्पेशल फेयर एक घंटे, पटना-नई दिल्ली स्पेशल फेयर तीन घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस सात घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे और गया-आनंद विहार स्पेशल फेयर दो घंटे लेट रही।
डाउन की ओर जाने वाली मालदा टाउन-उधना स्पेशल फेयर साढ़े तीन घंटे, मुंबई-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस पांच घंटे, मुंबई-राजगीर जनता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल फेयर 11 घंटे की देरी से चल रही थी। मधुबनी-उधना पूजा स्पेशल दो घंटे, खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल फेयर ढाई घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस ढाई घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने का कोई एक कारण नहीं होता। विभिन्न तकनीकी कारणों से ट्रेनें देरी से चलती हैं। ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।