फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   They brought the idol of Goddess Kali carrying it by palanquin all the way on foot from 650 kilometers away.

Chandauli News: 650 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर पालकी से लाए थे मां काली की प्रतिमा

Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
They brought the idol of Goddess Kali carrying it by palanquin all the way on foot from 650 kilometers away.
सिकठा ​स्थित मां काली की प्रतिमा। संवाद
पीडीडीयू नगर। आस्था और विश्वास की अनूठी कहानी बरहनी ब्लॉक के सिकठा गांव स्थित मां काली मंदिर से जुड़ी है। मान्यता है कि करीब ढाई सौ साल पहले गांव निवासी सर्वजीत सिंह ने संतान प्राप्ति की मनौती मांगी थी।
विज्ञापन

मनौती पूरी होने पर उन्होंने कोलकाता से मां काली की प्रतिमा पालकी में रखकर पैदल गांव तक लाने का संकल्प पूरा किया। करीब 650 किलोमीटर की यात्रा के बाद काले पत्थर से बनी प्रतिमा को गांव में स्थापित कराया गया। आज यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सर्वजीत सिंह को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने मां काली से प्रार्थना की थी कि संतान प्राप्त होने पर वह कोलकाता से मां की प्रतिमा पैदल अपने गांव लेकर आएंगे। मान्यता है कि मां के आशीर्वाद से उनके घर पुत्र का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुत्र का नाम काली प्रसाद सिंह रखा। इसके बाद उन्होंने अपना संकल्प पूरा करते हुए पालकी में मां की प्रतिमा रखी और पैदल गांव पहुंचे। यहां विधि-विधान से प्रतिमा स्थापित कराई गई।
समय के साथ मंदिर की मान्यता आसपास के गांवों तक फैल गई। आज सिकठा समेत कई गांवों के श्रद्धालु मां काली के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। भक्त संतान प्राप्ति, परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां के दरबार में प्रार्थना करते हैं।

नवरात्र सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। करीब ढाई सौ वर्ष पुरानी यह मान्यता गांव की धार्मिक पहचान से जुड़ी है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही इस कथा के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed