फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Still awaiting regularization even after 14 years of service

Chandauli News: 14 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण का इंतजार

Mon, 19 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Still awaiting regularization even after 14 years of service
सकलडीहा। एरियर भुगतान, नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर परिषदीय अनुदेशकों ने रविवार को सेवखर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सातवें दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। अनुदेशकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के सदस्यों ने कहा कि वे पिछले 14 वर्षों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी सेवा और सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल सका है। उन्होंने चार फरवरी 2026 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पूर्ण अनुपालन कराने, लंबित एरियर का अविलंब भुगतान करने और वर्तमान पद पर ही नियमित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह संघर्ष आर्थिक हितों के साथ सेवा सुरक्षा और न्यायसंगत भविष्य के लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीनू यादव, इंदुबाला, शशिकला सिंह, सोनी सोनकर, अमरनाथ राय, नरेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, रामनरेश यादव, हैदर अली और अजित कुमार सहित अन्य अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed