सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NEET: Physics questions tougher than last time; three Biology questions repeated.

नीट : पिछली बार की तुलना में कठिन रहे फिजिक्स के सवाल, बायो के तीन प्रश्न दोबारा पूछे गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
NEET: Physics questions tougher than last time; three Biology questions repeated.
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सिटिंग अरेंजमेंट देखते नीट परीक्षा के परिक्षार्थी
विज्ञापन
जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। 19 परीक्षा केंद्रों पर 9137 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 749 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी नजर आई। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार पेपर लीक न हो यही ईश्वर से कामना है। प्रत्येक केंद्र पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ पुलिस बल की तैनाती रही। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाले थे। इससे समय प्रबंधन गड़बड़ा गया। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न औसत स्तर के रहे। बायोलॉजी के प्रश्न तुलनात्मक रूप से आसान रहे। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले पेपर की तुलना में इस बार फिजिक्स का स्तर अधिक कठिन रहा। वहीं बायो में कुछ प्रश्न अप्रैल माह में हुए परीक्षा के पैटर्न से मिलते-जुलते रहे। इसमें दो-तीन प्रश्न दोबारा पूछे गए थे। कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक भी लगातार निगरानी में रहे। अब अभ्यर्थियों को एनटीए की ओर आंसर की का इंतजार है।


सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
आजमगढ़। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा पहचान पत्र, प्रवेश पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में न ले जाई जा सके, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी डाॅ. अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी---


फोटो संख्या---

फिजिक्स ने इस बार काफी परेशान किया। प्रश्न कॉन्सेप्ट की गहरी समझ पर आधारित थे और समय प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण रहा। बायोलॉजी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन केमिस्ट्री और फिजिक्स ने संतुलन बिगाड़ दिया। कुछ प्रश्नों में दो विकल्पों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति रही। कुल मिलाकर पेपर पहले की तुलना में आसान नहीं था।- अनुष्का राय, परीक्षार्थी।
विज्ञापन

00
फोटो संख्या---
पेपर में रटने से ज्यादा कॉन्सेप्ट की जांच की गई। फिजिक्स में कठिन प्रश्न ज्यादा थे। शुरुआत में घबराहट हुई, लेकिन बायोलॉजी ने आत्मविश्वास बढ़ाया। फिजिक्स और केमिस्ट्री थोड़ी कठिन लगी। पिछली नीट यूजी परीक्षा की तुलना में इस बार पेपर अधिक कठिन रहा। अब बस यही प्रार्थना है कि पेपर लीक न हो, वरना फिर से उतनी ही मेहनत करनी पड़ेगी।- एकता, परीक्षार्थी।
00
फोटो संख्या---
इस बार पेपर मुझे कठिन लगा। बायोलॉजी से अच्छे अंक आने की उम्मीद है। फिजिक्स में ज्यादा कठिन प्रश्न थे, जबकि केमिस्ट्री ओवरऑल मॉडरेट रही। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। बायोलॉजी और केमिस्ट्री स्कोरिंग लगे, लेकिन फिजिक्स ने सबसे ज्यादा समय लिया।- आकाश चंद, परीक्षार्थी।
00
फोटो संख्या---
बायोलॉजी सेक्शन काफी आसान रहा, अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। फिजिक्स के प्रश्न समय लेने वाले थे और वही सबसे चुनौतीपूर्ण रहे। केमिस्ट्री का ऑर्गेनिक भाग आसान था, लेकिन इनऑर्गेनिक में कुछ ट्रिकी प्रश्न थे। कुल मिलाकर पेपर पिछले वर्ष की तुलना में कठिन रहा, हालांकि बायोलॉजी ने पेपर को संतुलित किया।- शुचि राजभर, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed