फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence regarding the safety of railway employees will not be tolerated.

Chandauli News: रेल कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त

Thu, 23 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence regarding the safety of railway employees will not be tolerated.
पीडीडीयू टीआरएस शेड में सीनियर डीईई से वार्ता करते ईसीआरएमसी के पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने बुधवार को वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरएस) से मुलाकात की। उन्होंने 18 जुलाई को टीआरएस शेड में क्रेन की चपेट में आने से टेक्निशियन वन अलीनगर थाना के जंसो की मड़ई निवासी प्रमोद कुमार यादव (52) की मौत के मामले की जांच की मांग की। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि रेल कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के सदस्य डीसी-जेसीएम और ईसीआरएमसी के महामंत्री पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि यह घटना कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। यदि कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया गया होता तो दुखद घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही टीआरएस डिपो में संचालित क्रेन, लिफ्टिंग मशीनों, होइस्ट, वायर रोप, स्लिंग, हुक समेत अन्य मशीनों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने, सेफ्टी गार्ड, फॉल प्रोटेक्शन सिस्टम, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट आदि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएफआईआर के जोनल महासचिव बीपी सिंह, ईसीआरएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री दिनेश तिवारी, सहायक महामंत्री रमेश सिंह, मिथिलेश कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed