{"_id":"6a74e930a71ffdd6eb073dde","slug":"neha-and-krishna-kumar-triumphed-in-carrom-chandauli-news-c-189-1-chl1002-152605-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कैरम में नेहा और कृष्ण कुमार ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कैरम में नेहा और कृष्ण कुमार ने बाजी मारी
विज्ञापन
नौगढ़ के लालतापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कैरम खेलते बच्चे। स्रोत:जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। लालतापुर कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक रामबिलास यादव ने किया। कैरम में बालिका वर्ग में कक्षा आठ की नेहा ने प्रथम और कक्षा आठ की अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में कक्षा आठ के कृष्ण कुमार प्रथम और राकेश द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं, शतरंज में बालिका वर्ग में कक्षा आठ की अंशिका ने प्रथम और कक्षा सात की प्रीति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में कक्षा आठ के रवि किशन प्रथम और लालमणि दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान शिक्षक आशीष गुप्ता, प्रशांत कुमार, राजू सोनकर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।