{"_id":"6a6bb1e62481c02a7f0bf278","slug":"road-blocked-for-four-hours-using-bamboo-poles-and-supports-over-a-land-dispute-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152272-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जमीन विवाद में बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जमीन विवाद में बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन
नौगढ़ के भरदुआ में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। क्षेत्र के भरदुआ मोड़ पर बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में किसानों ने नौगढ़-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। इससे करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
प्रदर्शन कर रहे किसान रणधीर मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 53 वर्षों से भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव की कुछ महिलाओं ने विवादित खेत में अवैध रूप से धान की रोपाई शुरू कर दी। इसके विरोध में किसानों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह के नेतृत्व में भरदुआ मोड़ पर बांस-बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। इससे नौगढ़-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही तहसीलदार राहुल सिंह, चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार, नौगढ़ थाने की पुलिस पहुंची। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि भेड़ाफार्म प्रजनन केंद्र की स्थापना के समय विजयपुर बिजौरा गांव के किसानों को भूमि के बदले वन भूमि आवंटित की गई थी। सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से जुताई कर धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान रणधीर मिश्रा की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, उप प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह ने कहा कि संबंधित भूमि वन विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। बिना अनुमति वन भूमि पर जुताई या कब्जे का प्रयास गैरकानूनी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में राधेश्याम श्रीवास्तव, रणधीर मिश्रा, मुरली श्रीवास्तव, रिंकू यादव, अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।