सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sakaldiha tehsil will become the ideal tehsil of the state: Anil Rajbhar

सकलडीहा तहसील बनेगी प्रदेश का आदर्श तहसील : अनिल राजभर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sakaldiha tehsil will become the ideal tehsil of the state: Anil Rajbhar
सकलडीहा तहसील सभागार में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का
विज्ञापन
स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष जनार्दन मिश्र, महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
Trending Videos

इस मौके पर मंत्री ने डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं के लिए भवन, लाइब्रेरी और दो वाटर कूलर मुहैया कराए जाने की घोषणा की। साथ ही सकलडीहा तहसील को प्रदेश का आदर्श तहसील बनाए जाने के लिए अधिवक्ताओं के सुझाव मांगे और सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मेरे पिता पूर्व विधायक रामजीत राजभर ने सकलडीहा तहसील और महुजीनाल पुलिया के निर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाई थी। हमारा प्रयास रहेगा की सकलडीहा तहसील प्रदेश का आदर्श तहसील बने। इसके लिए यहां के अधिवक्ताओं का सहयोग और सुझाव देने की अपील किया। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सकलडीहा की मांग पर लाइब्रेरी, अधिवक्ता भवन और दो कूलर वाटर सुविधा मुहैया कराने जाने की घोषणा किया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, सिविल बार अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री आशुतोष मिश्रा, कुबरेनाथ सिंह, रमाशंकर खरवार, शैलेंद्र पांडेय, महेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश यादव, राजकुमार सिंह, शिवगोविंद सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed