सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic and Balua police distributed helmets and gave the message of safety.

Chandauli News: ट्रैफिक और बलुआ पुलिस ने बांटे हेलमेट, दिया सुरक्षा का संदेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic and Balua police distributed helmets and gave the message of safety.
विज्ञापन
आमजनों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक सीओ और बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बिना हेलमेट के चल रहे वाहन चालकों को हेलमेट बांटे। राहगीरों को जागरूक किया और बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यह सुरक्षा का संदेश दिया गया। बिना हेलमेट के चल रहे लोगों के साथ सड़क दुर्घटना आम हो गईं हैं। सबसे ज्यादा खतरा हाईवे पर हो रहा है। लोगों को जागरूक करते हुए ट्रैफिक सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बलुआ थाने की फोर्स के साथ चहनिया चौराहे पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट बांटा। इस दौरान ट्रैफिक सीओ ने कहा कि हेलमेट के बिना एक कदम भी सफर करना खतरे से खाली नहीं है। कब, कहां सड़क दुर्घटना हो जाए, कोई नहीं जानता है। हादसों में ज्यादातर सिर में चोट लगती है, यदि वाहन चलाने वाले हेलमेट लगाकर चले, तो बच सकते हैं। हाथ पैर में चोट लगेगी, तो बच जाएंगे। हेलमेट लगाएं सुरक्षित रहें। यह अभियान हर थाना क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस अवसर पर बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, एसआई बिनोद, एसआई अमित सिंह, एसआई रामप्रकाश यादव आदि थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed