सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sattu was given instead of refined and porridge at the Anganwadi center.

Chandauli News: आंगनबाड़ी केंद्र पर रिफाइंड और दलिया की जगह दे दिया सत्तू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sattu was given instead of refined and porridge at the Anganwadi center.
धानापुर में आंगनवाड़ी केंद्र पर राशन मिलने से नाराज अ​भिभावक। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के कुसुम्ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन वितरण के लिए शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है।
Trending Videos

शुक्रवार को रिफाइंड और दलिया देने की जगह 42 महिलाओं को दिया सत्तू। इससे महिलाओं में नाराजगी बढ़ गई। राशनकार्ड धारकों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब केंद्र पर राशन नहीं मिला, तो नाराज महिलाएं आंगनबाड़ी सहायिका के घर पहुंच गईं, जहां बाद में राशन वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ममता, सविता, सुनैना और पूजा ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है और केवल सत्तू देकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। आंगनबाड़ी सहायिका मंजू देवी ने बताया कि 3500 की आबादी वाले क्षेत्र में इस बार केवल 42 महिलाओं के लिए सत्तू उपलब्ध था, इसे बांट दिया।
जिन लाभार्थियों की फेस केवाईसी हुआ है, फिलहाल उन्हीं को राशन दिया जा रहा है। महिलाओं ने सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानक के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed