सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP Women District President Gargi Singh Patel Brutally Beaten After Intruding into Her Home in Chandauli

दबंगों का दुस्साहस: घर में घुसकर सपा महिला जिलाध्यक्ष पर हमला, बाल नोचे, टेबल से पीटा; लात-घूंसे बरसाए

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 28 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में सपा महिला जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर उनकी पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हमलावरों ने पिटाई के दौरान बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने मदिला नेता के बाल नोचे और टेबल से हमला किया। 

SP Women District President Gargi Singh Patel Brutally Beaten After Intruding into Her Home in Chandauli
हमलावरों ने महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की जमकर की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।



क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पांच लोग अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि दो युवकों और दो महिलाओं ने गार्गी सिंह पटेल के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिराया और लात-घूंसो से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, कमरे में रखी टेबल उठाकर भी प्रहार किया गया। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर काफी आक्रामक थे और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर रहे थे। महिला जिलाध्यक्ष खुद को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया। घटना के बाद वह काफी सदमे में बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


इसे भी पढ़ें; बीएचयू का डीएनए टेस्ट: 57000 साल पहले अफ्रीका से निकले मानव श्रीलंका पहुंचे, तब भी था रामसेतु; खास खुलासा

मारपीट की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कई लोग एक महिला पर हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला किसी कारोबारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वायरल सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मामले को लेकर सक्रिय हो गए हैं। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर आरोपियों पर कब तक शिकंजा कसता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed