{"_id":"6a344ce4570219f9c9085d70","slug":"sub-inspector-accused-of-slapping-taziadar-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150184-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दरोगा पर ताजियादार को थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दरोगा पर ताजियादार को थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव में कर्बला की जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस पर ताजियादार से मारपीट का आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुहर्रम को लेकर मंगलवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में माटीगांव के ताजियादार अरशद अली ने कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत के बाद बुधवार को प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान बिना किसी विवाद के दरोगा ने ताजियादार के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। पीड़ित अरशद अली उर्फ गोलू का आरोप है कि दरोगा कमलेश सिंह ने बिना कोई पूछताछ किए उनका नाम लेकर बुलाया और कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में नाराजगी फैल गई। बृहस्पतिवार को अल्लाउद्दीन कादरी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच तथा आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कादरी ने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।