सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supply inspector accused of misbehavior, complaint lodged with DM

Chandauli News: सप्लाई इंस्पेक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, डीएम से की शिकायत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Supply inspector accused of misbehavior, complaint lodged with DM
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर सकलडीहा तहसील में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनने के बजाय उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। यूनियन का कहना है कि राशन कार्ड से जुड़े मामलों को लेकर अक्सर किसान, गरीब और आदिवासी वर्ग के लोग परेशान रहते हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनका रवैया संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आश्वासन दिया कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मनोज यादव, गोपाल सिंह, शशिकांत मिश्रा और विभूति तिवारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed