{"_id":"6a2b18aba32149042601c197","slug":"supply-to-six-lift-canals-halted-due-to-a-broken-electricity-pole-farmers-distressed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-149807-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिजली का पोल टूटने से छह लिफ्ट कैनालों की आपूर्ति ठप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिजली का पोल टूटने से छह लिफ्ट कैनालों की आपूर्ति ठप, किसान परेशान
विज्ञापन
नदहा-गुरैनी पंप कैनाल क्षेत्र में धीना में प्रदर्शन करते किसान। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र में दो दिनों पूर्व आए आंधी-तूफान में स्वतंत्र फीडर का हाइटेंशन खंभा पोखरा-धनाइतपुर गांव के पास टूट कर जमीन पर गिर जाने से कर्मनाशा नदी में लगे छह लिफ्ट कैनालों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई है। किसानों को पानी के अभाव में नर्सरी बचाना मुश्किल हो गया। इसे लेकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। चिरईगांव स्थित रेरुआ स्वतंत्र फीडर से निकला हाईटेंशन तार का खंभा दो दिनों पूर्व आए आंधी-तूफान के दौरान टूट कर जमीन पर गिर गया था।
दो दिन बाद भी बृहस्पतिवार तक खंभे को नहीं ठीक किए जाने से मुड्डा, पोखरा धनाइतपुर, अरंगी, अदसड़, ककरैत व करौती में कर्मनाशा नदी में स्थापित लिफ्ट कैनालों की विद्युत आपूर्ति ठप है। लिफ्ट कैनाल ठप रहने से उरद, मूंग और सब्जियों की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। वहीं किसानों के लिए धान की नर्सरी बचाना भी मुश्किल हो गया है। किसान पिंटू सिंह, सतीश राय, राजेश पांडेय, विनय तिवारी, बृजेश यादव, मंटू तिवारी, गुड्डू दुबे आदि ने बताया कि इसकी सूचना स्वतंत्र फीडर व लघुडाल विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी टूटे पोल व तार को नहीं बदला गया है जिससे खेती किसानी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में एसडीओ जय सिंह ने बताया कि पोल बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कल तक नया पोल लगाकर आपूर्ति आरंभ करा दी जाएगी।