सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tehsildars had withdrawn the RCs of selected people.

Chandauli News: तहसीलदारों ने चुनिंदा लोगों की आरसी वापस ली थी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tehsildars had withdrawn the RCs of selected people.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल नगर (मुगलसराय) में सरकारी और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के पक्ष में नियमों के खिलाफ आदेश पारित करने वाले तत्कालीन तहसीलदार विराग पांडेय, लालता प्रसाद और सतीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मौजूदा समय में सतीश कुमार एटा, लालता प्रसाद गाजियाबाद और विराग पांडेय बुलंदशहर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। चंदौली डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि तहसीलदारों ने चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाया था। जिनसे संबंध नहीं था, उनके खिलाफ कई बार नोटिस जारी किए गए थे।
Trending Videos

डीएम ने बताया कि पंडित दीन दयाल नगर तहसील से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि तत्कालीन तहसीलदारों ने मनमाने तरीके से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जारी आरसी को वापस ले लिया था और उनके पक्ष में आदेश दिया था। शिकायतों के बाद लगा कि यह बड़ा मामला है। इसके बाद एडीएम न्यायिक, एसडीएम चकिया और एसडीएम चंदौली की टीम गठित करके मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पता चला कि तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि जैसे बेशकीमती खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान, परती व बंजर भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए इनसे पहले के अधिकारियों ने नोटिस जारी किए थे। लेकिन इन लोगों ने जारी आरसी को गुपचुप तरीके से वापस ले लिए थे। जिन लोगों के इनसे बातचीत और संबंध थे, उनके ही आरसी वापस लिए गए थे। कई मामलों में एक ही भूमि पर पांच कब्जेदारों में से सिर्फ तीन पर ही कार्रवाई की गई जबकि दो को छोड़ दिया गया। वहीं, जिन लोगों से संबंध नहीं थे वैसे लोगाें के खिलाफ कई बार नोटिस जारी किए गए। डेढ़ महीने पहले यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed