{"_id":"698507de0b131a0cbf091e48","slug":"the-districts-only-municipality-has-been-running-with-the-help-of-hired-officials-for-two-years-chandauli-news-c-189-1-svns1013-143555-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो साल से किराये के अधिकारियों के सहारे चल रही जिले की अकेली नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो साल से किराये के अधिकारियों के सहारे चल रही जिले की अकेली नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले की एकमात्र नगर पालिका पीडीडीयू नगर में दो साल से स्थायी अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बिना काम चल रहा है। 14 नवंबर 2023 के बाद लगातार किसी न किसी एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार देकर व्यवस्था संभाली जा रही है। एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना तीसरे अधिकारी हैं, जो इस समय अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण प्रभारी अधिकारियों के सामने व्यावहारिक समस्याएं आती हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। चेयरमैन स्थायी नियुक्ति के लिए पांच बार शासन को पत्र भेज चुके हैं।
नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 27 फरवरी 1999 से अब तक 17 अधिशाषी अधिकारी कार्यभार संभाल चुके हैं। पिछले दो साल से इस पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई। ईओ रहे कृष्णचंद्र का उपायुक्त पद पर प्रमोशन होने के बाद ट्रांसफर हो गया। इसके बाद 24 नवंबर 2023 को एसडीएम बिकासधर दूबे को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। 6 फरवरी 2024 को उनका भी ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद गोरखपुर से रोहित सिंह का तबादला ईओ पीडीडीयू नगर के पद पर हुआ था। पांच महीने बाद उनका भी तबादला हो गया। इसके बाद 10 जुलाई 2024 को एसडीएम अविनाश कुमार को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। 11 महीने बाद 26 जून 2025 में इनका भी स्थानांतरण हो गया। इसके बाद दो महीने तक पद खाली रहा। 8 अगस्त 2025 से एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
रमेश चंद्र सबसे लंबे समय तक रहे ईओ
नगर पालिका के ईओ कार्यालय में लगे बोर्ड के अनुसार रमेश चंद्र सिंह सबसे लंबे समय तक ईओ के पद पर रहे। उन्होंने करीब छह साल तक ईओ के रूप में कार्यभार देखा था। 26 जून 2010 से 7 जनवरी 2016 तक वह यहां तैनात रहे। इस बीच तीन अधिकारी ऐसे रहे, जिन्होंने तीन-तीन साल तक कार्यभार देखा।
-- -- -- -- -- --
कोट-- --
नगर पालिका में ईओ पद पर स्थायी अधिकारी की नियुक्ति बहुत जरूरी है। इसके लिए पांच बार शासन को पत्र भेजा जा चुका है। स्थायी अधिकारी नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं। आम जनता को भी परेशानी होती है। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
Trending Videos

कोट