{"_id":"6a344c1e512e79e4890aa4e9","slug":"the-forest-department-captured-81-monkeys-from-three-villages-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150163-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वन विभाग ने तीन गांवों से पकड़े 81 बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वन विभाग ने तीन गांवों से पकड़े 81 बंदर
विज्ञापन
कमालपुर में पकड़े गए बंदर। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के अवही, सिसौडा और रैथा गांवों में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। विधायक सुशील सिंह की पहल पर वन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर तीनों गांवों से कुल 81 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों का झुंड आए दिन घरों में घुसकर उत्पात मचाता था। वे रसोईघर से खाद्य सामग्री उठा ले जाते थे और विरोध करने पर लोगों पर हमला भी कर देते थे। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ था। कई लोग बंदरों के हमलों में घायल भी हो चुके थे।
ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली से की थी। उन्होंने मामला विधायक सुशील सिंह के संज्ञान में लाया, जिसके बाद वन विभाग ने अभियान शुरू किया। अभियान के तहत गांवों में पिंजरे लगाकर उनमें केला और चना रखा गया।
विज्ञापन
देर रात से लेकर सुबह तक चले अभियान में अवही से 24, सिसौडा से 32 और रैथा से 25 बंदरों को पकड़ा गया। इस प्रकार कुल 81 बंदरों को पकड़कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने विधायक और वन विभाग के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि लंबे समय बाद गांवों में भय का माहौल कम हुआ है और अब लोगों को राहत महसूस हो रही है। संवाद