सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The name of Ram is the greatest foundation of life: Shalini Tripathi

राम का नाम ही जीवन का सबसे बड़ा आधार : शालिनी त्रिपाठी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The name of Ram is the greatest foundation of life: Shalini Tripathi
इलिया के खरौझा में कथा सुनती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
इलिया। राम से बड़ा उनका नाम है। राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही रहेगा। ये बातें हनुमान सेवा समिति की ओर से क्षेत्र के खरौझा हिनौती स्थित हनुमान मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय राम कथा के पहले दिन मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने कहीं।
Trending Videos

कथा वाचिका ने रामकथा के महत्व को समझाया। राम के नाम की महत्ता समझाते हुए मानस मयूरी ने कहा कि राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी। दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। राम खुद कह गए राम से बड़ा राम का नाम। जो बात स्वयं राम कह गए वो बात कैसे गलत हो सकती है। दरअसल जीवन का आधार ही राम का नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम नाम सबसे बड़ा मंत्र हैं।राम नाम की महिमा तो ये है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। इसी नाम का वो हर प्रहर जाप करते रहते हैं। संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है वह राम नाम में समाहित है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव व पार्वती की सुनाई कथा भगवान शिव व पार्वती का मूल स्वरूप श्रद्धा व विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed