{"_id":"69efcc2eeee815ea4f021104","slug":"survey-underway-to-build-a-road-up-to-the-stadium-being-constructed-at-dharahara-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147745-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धरहरा में बनने वाले स्टेडियम तक सड़क बनाने के लिए चल रहा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धरहरा में बनने वाले स्टेडियम तक सड़क बनाने के लिए चल रहा सर्वे
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सकलडीहा रेलवे स्टेशन से धरहरा मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा ब्लाॅक के धरहरा गांव में स्टेडियम निर्माण के लिए दस एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। इस भूमि पर स्टेडियम निर्माण के लिए शासन की ओर से पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी किए गए थे लेकिन अभी स्टेडियम का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। वहीं, पीडब्ल्यूडी की ओर से धरहरा से सकलडीहा रेलवे स्टेडियम तक सड़क बनाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी व धन मिलने के बाद करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। धरहरा गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन पर 23.86 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। इसके लिए साल 2025 से तैयारी चल रही है। आरंभ के दिनों में स्टेडियम बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई थी लेकिन टेंडर की प्रक्रिया पूरी न हो पाने से निर्माण आरंभ नहीं हो सका है। इस स्टेडियम में एथलीट ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी मैदान और एक बहुउद्देश्यीय हॉल जैसी सुविधाएं प्रदान की जानी हैं। वहीं, इस साल एक बार फिर नए सिरे से स्टेडियम के निर्माण की कवायद शुरू की गई है। योजना के तहत पहले सकलडीहा रेलवे स्टेशन से स्टेडियम तक सड़क का निर्माण किया जाना है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से बनने वाली सड़क के लिए सर्वे का काम किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि इस महीने के अंत तक सर्वे का काम पूरा करने के बाद एस्टीमेट बनाकर शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा।
सात मीटर चौड़ी टू लेन की बनेगी सड़क
सकलडीहा रेलवे स्टेशन से स्टेडियम तक जाने वाली सड़क वर्तमान में तीन मीटर खैड़ी व सिंगल लेन है। अब नए सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी और इसे टू लेन किया जाएगा। इससे लोगों को स्टेडियम तक पहुंचने में आसानी होगी।
चार गांवों में होगा भूमि का अधिग्रहण
स्टेडियम से सकलडीहा रेलवे स्टेशन तक बनने वाली सड़क धरहरा, अमावल, तेनुवट व चतुर्भुजपुर गांव से होकर गुजरेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए इन गांवों में भूमि का अधिग्रहण भी किया जाएगा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। सड़क की जद में आने वाली ग्रामीणों की भूमि का अधिग्रहण किए जाने पर भू स्वामी को सरकारी दर के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर सकलडीहा रेलवे स्टेशन से धरहरा में बनने वाले स्टेडियम तक सड़क बनाने के लिए सर्वे चल रहा है। इसे इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद एस्टीमेट बनाकर शासन को प्रेषित किया जाएगा। मंजूरी व धन मिलने के बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X